फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाबा की झांकी व ध्वज की पूजा अर्चना करने यात्रा को किया रवाना

विज्ञापन
फोटो : 02 खाटू श्याम पदयात्रा के दौरान का दृश्य। स्रोत : प्र‌वक्ता
विज्ञापन
धारूहेड़ा। श्याम मित्र मंडल की सातवीं खाटू श्याम पदयात्रा को लेकर रविवार को कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। सुबह मंदिर से ग्रामीणों द्वारा श्याम बाबा की झांकी व ध्वज की विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद पद यात्रा को रवाना किया गया। पदयात्रा में बाबा श्याम की विशेष झांकी के साथ डीजे पर श्रद्धालु नाचते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

पदयात्रा का कस्बा के भगत सिंह चौक पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पदयात्रा 20 फरवरी को खाटू श्याम दरबार पहुंचेगी। श्याम के दीवाने बाबा श्याम के 11 दिवसीय लक्खी मेले के 5वें दिन श्याम भक्त पद यात्रा में चंग पर नाचते-गाते गुलाल उड़ाते बाबा श्याम के दर पर मत्था टेककर मन्नत मांगते हैं। बाबा श्याम के दरबार में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और गुजरात सहित देशभर से लाखों भक्त आते हैं। देश के विभिन्न प्रांतों से श्याम भक्त खाटू श्याम में डेरा डाले हुए हैं। इस पदयात्रा में नगरपालिका के चेयरमैन कंवर सिंह, बलराज, रामपाल खोला, बिट्टू, प्रमोद यादव, विपिन, राम प्रकाश पहलवान सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें