रेवाड़ी। साउथ रेंज के आईजी अशोक कुमार ने अपने कार्यालय से गुरुग्राम स्थानांतरित हुए कार्यालय अधीक्षक विक्रम यादव को विदाई कार्यक्रम में सम्मानित किया। इस दौरान विक्रम ने कहा कि स्टाफ का सहयोग अविस्मरणीय है।
आईजी अशोक कुमार ने कहा कि तबादला किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के सेवाकाल की एक सतत प्रक्रिया है। तबादले के बाद नए स्थान पर जाने के बाद भी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को अपने पुराने स्थान की तरह ही तमन्यता से ड्यूटी निभानी चाहिए। अधीक्षक के पद पर विक्रम यादव का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। अधिकारियों व कर्मचारियों ने विक्रम यादव को स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा फूलमाला पहना कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको विदाई दी। आरएसओ देवेंद्र सिंह, प्रवाचक आईजी पीएसआई राजेश कुमार, अकाउंटेंट एसआई होशियार सिंह, असिस्टेंट मुकेश कुमार व श्री ओमप्रकाश सहित साउथ रेंज कार्यालय सभी अधिकारियों व कर्मचारियों भी मौजूद रहे।