फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शूटिंग वर्ल्ड कप में पदक जीत कर लौटी सृष्टि का स्वागत

Fri, 13 Jun 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 2रेवाड़ी पहुंचने पर सृष्टि अरोड़ा का स्वागत करते लोग। स्रोत : कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। साउथ कोरिया में आयोजित अंतराष्ट्रीय वर्ल्डकप में 2 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक जीतकर लौंटी सृष्टि अरोड़ा का दिल्ली एयरपोर्ट और गांव खालेटा व मायण में स्वागत किया गया।
सृष्टि अरोड़ा विकास नगर में स्थित रेवाड़ी शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी हैं। उन्होंने साउथ कोरिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शूटिंग वर्ल्डकप 2025 में 2 स्वर्ण पदक (वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं एशियाई रिकॉर्ड के साथ) और 1 रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

पदक जीत कर आईं सृष्टि अरोड़ा का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत कोच विजय कुमार ने किया। कोच के निवास स्थान पर खिलाड़ियों ने सृष्टि अरोड़ा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
सृष्टि अरोड़ा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद एवं कोच विजय कुमार के मार्गदर्शन को दिया है। गांव खालेटा व मायण में नौजवान भारत सभा की ओर से खिलाड़ी सृष्टि, कोच विजय कुमार व उनके माता-पिता का स्वागत किया गया। उन्हें श्री गणेश की मूर्ति भेंट की गई।
सृष्टि ने गांव खालेटा में पहाड़ी पर स्थित हनुमान मंदिर एवं गांव में स्थित ठाकुर जी मंदिर में दर्शन पूजन किया। सृष्टि को 2 लाख से अधिक कीमत की नई मोरिनी एयर पिस्टल उपहार देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर गांव के पूर्व सरपंच सत्यरूप यादव, कोच के पिता संतोष कुमार, प्रियांश, पंच मनोज कुमार, अकादमी के निदेशक अजय, पतरुण कौशिक, रामसिंह शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें