फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तलवारबाजी खिलाड़ियों के लिए 8 लाख रुपये का खेल का सामान किया वितरित

Sat, 01 Nov 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राव तुलाराम स्टेडियम में एक मंच पर आए खिलाड़ी व विधायक के साथ अधिकारी। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने राव तुलाराम स्टेडियम में शुक्रवार को तलवारबाजी खेल खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए करीब 8 लाख रुपये का खेल का सामान वितरित किया। वहीं, विधायक ने स्टेडियम में करीब 9.68 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे सिंथैटिक ट्रेक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया।
विज्ञापन


विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए बेहतरीन खेल नीतियों के साथ खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। प्रदेश के गांवों में खेल नर्सरियां और व्यायामशालाएं खोलने का उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी कुरीति से दूर रखकर खेलों की ओर प्रोत्साहित करना है।
रेवाड़ी के युवाओं को भी खेलों से जोड़ने के लिए आधुनिक उपकरण सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। खेलों में खिलाड़ियों को किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और सरकार हर स्तर पर बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराते हुए खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराश रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम जितेन्द्र कुमार, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन दीपक मंगला, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार व जिला खेल अधिकारी ममता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें