फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ग्राम पंचायतों को दिए 37 लाख रुपये के खेल उपकरण

Fri, 23 May 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 11राव तुलाराम स्टेडियम में कोसली विस क्षेत्र की पंचायतों को खेल उपकरण वितरित करते कोसल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में कोसली के विधायक अनिल यादव ने हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना के द्वितीय चरण में 65 ग्राम पंचायतों को 37 लाख रुपये की लागत के खेल उपकरण वितरित किया।
प्रथम चरण में कोसली विस क्षेत्र के गांवों के लिए 52 लाख के खेल उपकरण बांटे गए थे। विधायक अनिल यादव ने कहा कि गांव कंवाली में जल्द ही हॉकी का एस्टोट्रफ बिछाया जाएगा।
विज्ञापन

कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांवों के लिए वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, हैण्डबाल, कुश्ती, जूडो, क्रिकेट एवं फुटबॉल से संबंधित खेल के सामान सरपंचों को दिए गे।
शादीपुर, बिसोहा, बरहमपुर छव्वा, रतनथल, सुरखपुर, जखाला, कोहराड़, जुड्डी, जाहिदपुर, गुज्जरवास, मुमताजपुर, भड़ंगी, नाहड़ बेरली खुर्द, आसियाकी गोरावास, मूसेपुर, जीवड़ा गुरावड़ा, पाल्हावास, ढोकिया, मोहिद्दीनपुर, खेड़ा आलमपुर, कंवाली, मूंदी, गुलाबपुरा, नांगल मूंदी गांव के सरपंचों को खेल उपकरण दिए गए।
विज्ञापन


सरकार खेल को दे रही बढ़ावा
स्टेडियम परिसर में खेल उपकरण वितरण कार्यक्रम में विधायक अनिल यादव ने कहा कि सरकार खेल को बढ़ावा दे रही है। ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से कोसली विधानसभा के गांवों को अधिक से अधिक सुविधायुक्त बनाया जा रहा है, जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार बेहतर सुविधाएं दे रही है ताकि हमारे युवा खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें