फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल से जीवन में आता है अनुशासन : मनोज यादव

Mon, 05 Jan 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
समापन कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला प्रमुख मनोज यादव का स्वागत करते लोग। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव पाड़ला में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को किया गया। इस दौरान जिला प्रमुख मनोज यादव ने कहा कि खेलों से मनुष्य के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल से युवाओं को नशे और गलत आदतों से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।इस अवसर पर समाजसेवी अनिल रायपुर ने भी फाइनल में पहुंची दोनों टीमों को शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि यह हमें टीम भावना, सहयोग और एक-दूसरे के साथ आगे बढ़ने की सीख भी देते हैं।
समारोह के दौरान जिला प्रमुख मनोज यादव और समाजसेवी अनिल रायपुर ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। साथ ही जिला परिषद की ओर से खेल मैदान के विकास के लिए 5 लाख रुपये का अनुदान देने की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर बावल ब्लॉक समिति चेयरमैन छत्रपाल सिंह उर्फ टिंकू, जय सिंह, पार्षद असूण तंवर, मास्टर सुभाष यादव, मुंशी बासदुदा, विक्की तंवर, विमल, कर्मपाल, कन्हैया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें