गांव माजरा-भालखी में बाबा राहड़ियां मंदिर में आयोजित मेले में खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिल
- फोटो : Rewari
क्षेत्र के गांव माजरा-भालखी में बाबा राहड़िया वाला मंदिर में मेला एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कुश्ती प्रतियोगिता का अंतिम कामड़ा 3100 रुपये का चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत पहलवान अमित ने जीता। बड़ी कबड्डी की विजेता टीम बधराना ने 15 हजार और उप विजेता टीम अहरी को 11 हजार रुपये इनाम देकर सम्मानित किया।
छोटी कबड्डी की विजेता टीम बधराना को 11 हजार व उप विजेता बनी बलवाड़ी की टीम को 9100 रुपये देकर सम्मानित किया। आयोजित बुजुर्ग दौड़ में कैलाश चन्द पाली ने पहला व प्यारेलाल सांतो ने दूसरा, 500 मीटर दौड़ में अक्षय शाहपुरा ने पहला व उपविजेता सोमवीर सांगवान ने दूसरा, 800 मीटर लड़कियों में पूजा गुड़ियानी ने पहला व नूतन गोठड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि बावल विधानसभा से जेजेपी नेता श्याम सुंदर सभ्रवाल ने खिलाड़ियों को इनाम दिया।
मेले में विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद आजाद सिंह नांधा, जिला पार्षद प्रशांत सन्नी, महंत अनिल पुरोहित व महात्या यशदेव ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर अतिथियों को स्वागत सरपंच देशराज व यशु प्रधान ने स्वागत किया।