मिट्टी में दबे श्रमिक को निकालते लोग।
- फोटो : Rewari
कसौला थाना क्षेत्र के गांव पीथनवास के समीप रेलवे की लाइन बिछाने के लिए खुदाई का कार्य करते समय मिट्टी खिसकने से एक श्रमिक की मलबे में दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव पीथनवास के समीप रेलवे लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को रेलवे लाइन के लिए खुदाई का कार्य करते समय मिट्टी खिसक गई, जिसमें खुदाई कर रहे दो श्रमिक मलबे में दब गए। मिट्टी खिसकने से श्रमिकों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस व आसपास के लोगों ने दोनों श्रमिकों को बाहर निकालकर शहर के अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने पश्चिम बंगाल निवासी करीब 35 वर्षीय अर्जुन मंडल को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल का उपचार कराया जा रहा है। कसौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। जिसका वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।