संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। आईआरसीटीसी की ओर से रेवाड़ी होकर 25 सितंबर को 4 ज्योतिर्लिंग व स्टैच्यू ऑफ यूनिटी यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। आईआरसीटीसी जयपुर कार्यालय अपर महाप्रबंधक योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि यह पूरी यात्रा 9 दिनों की रहेगी। इस ट्रेन की यात्रा अमृतसर से शुरू होकर रेवाड़ी होते हुए यात्रियों उज्जैन के महाकालेश्वर, इंदौर के ओंकारेश्वर, द्वारका के नागेश्वर एवं द्वारकाधीश व वेरावल के सोमनाथ के दर्शन सहित केवड़िया के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण कराते हुए दोबारा अमृतसर में समाप्त होगी।
यह यात्रियों को आध्यात्मिक संतुष्टि और देशभक्ति का अनोखा मौका प्रदान करेंगी। भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन के माध्यम से कराई जाएगी। इस ट्रेन की यात्रा अमृतसर से शुरू होकर रेवाड़ी जंक्शन होते हुए यात्रियों को 4 ज्योतिर्लिंग व स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण कराते हुए दोबारा इसी रुट पर यात्रियों को छोड़ते हुए 8 रात व 9 दिन की रहेगी। इसके लिए आईआरसीटीसी जीएसटी सहित निश्चित शुल्क निर्धारित किया है।
स्लीपर (आर्थिक) श्रेणी के लिए 640 सीटें निर्धारित है। इसके लिए 19 हजार 555 रुपए का शुल्क लिया जाएगा। थर्ड एसी (स्टैंडर्ड) श्रेणी के लि के लिए 70 सीटें निर्धारित की गई है। इसके लिए 27 हजार 815 रुपए का शुल्क लिया जाएगा। सेकंड एसी (कंफर्ट) के श्रेणी में 52 सीटें निर्धारित की गई है। इसके लिए 39 हजार 410 रुपए का शुल्क लिया जाएगा। इस पैकेज में यात्रियों को सभी भोजन, डबल या ट्रिपल शेयरिंग पर आरामदायक आवास, स्थानांतरण व भ्रमण के लिए बस सुविधा और ट्रेन में एस्कॉर्ट, हाउसकीपिंग, सुरक्षा एवं पैरामेडिकल सपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
यह रहेगा रूट:
यह स्पेशल ट्रेन 25 सितंबर को सुबह 8 बजे अमृतसर से रवाना होगी। फिर जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अम्बाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट होते हुए रेवाड़ी जंक्शन पर रात 7.50 बजे आगमन व 7.55 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों को उज्जैन के महाकालेश्वर, इंदौर के ओंकारेश्वर, द्वारका के नागेश्वर एवं द्वारकाधीश व वेरावल के सोमनाथ के दर्शन सहित केवड़िया के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण करवाएंगी। इसके बाद यह ट्रेन यात्रियों को वापस छोड़ने के लिए रेवाड़ी जंक्शन पर 1 अक्टूबर को शाम 6.30 बजे आगमन व 6.35 बजे प्रस्थान करते हुए दिल्ली कैंट, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर सिटी होते हुए अमृतसर स्टेशन पर समाप्त होगी।