फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कर्मियों की हड़ताल जारी, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
अनाज मंडी के पास लगा कूड़े का ढेर। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण करने वाले कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कर्मचारी वेतन भुगतान की मांग को लेकर सीएसआई कार्यालय परिसर में वाहनों के साथ धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न मोहल्लों, बाजारों और कॉलोनियों से कूड़ा उठाने का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगने लगे हैं। इससे दुर्गंध फैलने के साथ-साथ संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।
डोर-टू-डोर कूड़ा कर्मचारी संघ के प्रधान राकेश ने बताया कि पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि जब तक वेतन भुगतान और अन्य मांगें पूरी नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से अब तक समस्या के समाधान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है। वहीं शहरवासियों ने जल्द सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें