फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर समाज को देते हैं नई दिशा : दिनेश सैनी

विज्ञापन
फोटो 02जेएनडी09-लघु सचिवालय में अ​धिकारियों को दिशा-निर्देश देते चेयरमैन जसमेर सिंह बंजारा। स्र
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारत विकास परिषद रेवाड़ी शाखा की तरफ से डॉक्टर्स डे के अवसर पर शहर के डॉक्टरों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टरों को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शाखा अध्यक्ष दिनेश सैनी ने कहा कि परिषद हर वर्ष राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाती है, ताकि समाज को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों के योगदान को सम्मान दिया जा सके। उन्होंने कहा कि डॉक्टर निस्वार्थ भाव से सेवा देकर समाज को नई दिशा देते हैं।
विज्ञापन

प्रांतीय संयोजक मुकेश सैनी ने कहा कि डॉक्टर अपने कार्य से करुणा, समर्पण और सेवा भावना का परिचय देते हैं। इसी कारण उन्हें भगवान का रूप भी कहा जाता है।
इस अवसर पर डॉ. रामबाबू यादव, डॉ. सुमन यादव, डॉ. दीपक, डॉ. नीतू, डॉ. अनुष्का, डॉ. राहुल सिंगला सहित कई डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें