फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त संशोधन अभियान 2 अगस्त से

Fri, 26 Jul 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भारत निर्वाचन आयोग ने द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन अभियान में बदलाव किया है। 2 अगस्त से फोटोयुक्त मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान चलाकर 3 अगस्त, 4 अगस्त, 10 अगस्त व 11 अगस्त को पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनाने का कार्य किया जाएगा।
डीसी व जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि बीएलओ पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनाने के लिए फार्म नंबर-6 भरवाने का कार्य करेंगे। एक जुलाई 2024 को क्वालीफाई तिथि मानकर सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ नए वोट बनाएंगे। बूथ लेवल अधिकारीघर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 अगस्त को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जाएगा। 2 से 16 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। 26 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियों का निपटारा करने के बाद 27 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस बार नई पहल शुरू करते हुए परिवार पहचान पत्र के डाटा का बूथ स्तर के डाटा से मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें