रेवाड़ी। बावल और रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की 19 सड़कों की विशेष मरम्मत होगी। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए 13.16 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए हैं। यह काम वर्क प्रोग्राम 2026-27 के तहत होगा। 22 अगस्त तक निविदाएं जमा की जा सकेंगी।
बावल विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों पर 3.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें भटसाना अप्रोच रोड, मुकुंदपुर बसई से साल्हावास और बखापुर से देवड़ी सड़क शामिल हैं। लंबे समय से इन सड़कों की हालत खराब है। मरम्मत से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।
रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की 11 सड़कों के लिए 3.37 करोड़ रुपये के टेंडर जारी हुए हैं। इनमें माजरा गुरदास से कालाका संगवाड़ी, मसानी से फदनी, पीएसआर से खलीलपुरी, जौनियावास अप्रोच रोड, श्योराज मजरा से संघवाड़ी, तीतरपुर से जीतपुरा, नया गांव से गुरकावास, जांट से दौलताबाद, भूढ़ला से एनएच-8, मुंडिया खेड़ा से खिजूरी और संघवाड़ी से एनएच-71 (352) सड़क शामिल हैं।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को काम सौंपा जाएगा। विशेष मरम्मत से खराब सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। इससे इन मार्गों पर आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।
रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में इन सड़कों की सुधरेगी दशा
रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में कापड़ीवास से दारापुर अप्रोच रोड की विशेष मरम्मत होगी। इसके लिए करीब 3.10 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। सड़क की मरम्मत से आसपास के गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें आवागमन का प्रमुख साधन हैं। खराब सड़क के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। बरसात में समस्या और बढ़ जाती है।
चार अन्य सड़कों की मरम्मत पर 3.24 करोड़ होंगे खर्च
रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में चार अन्य सड़कों की विशेष मरम्मत होगी। इसके लिए करीब 3.24 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। इनमें पांचोर से रालियावास अप्रोच रोड, रसगण अप्रोच रोड, माजरा गुरदास अप्रोच रोड और कालाका से एनएच-8 सड़क शामिल हैं। इन सड़कों के सुधरने से ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्य मार्गों से संपर्क बेहतर होगा।
-
सड़कों की सूची और रोड आईडी
बावल विधानसभा क्षेत्र
भटसाना अप्रोच रोड — 1394
मुकुंदपुर बसई से साल्हावास — 10659
बखापुर से देवड़ी — 10646
रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र
मजरा गुरदास से कालाका संघवाड़ी — 10663
मसानी से फदनी — 9946
पीएसआर से खलीलपुरी — 1423
जौनियावास अप्रोच रोड —1379
श्योराज माजरा से संघवाड़ी — 9968
तीतरपुर से जीतपुरा — 9947
नया गांव से गुरकावास — 10673
जांत से दौलताबाद — 9922
भुढञला से एनएच-8 — 10612
मुंडिया खेड़ा से खिजूरी — 12667
संघवाड़ी से एनएच-71 (352) — 10613
कापड़ीवास से दारापुर अप्रोच रोड — 1381
पांचोर से रालियावास अप्रोच रोड — 1361
रसगण अप्रोच रोड — 1398
माजरा गुरदास अप्रोच रोड — 1411
कालाका से एनएच-8 — 9965
-
वर्जन
वर्क प्रोग्राम के तहत अलग-अलग टेंडर जारी किए गए हैं। इस योजना के तहत बावल और रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों को शामिल किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
सतेंद्र, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।