अजमेर-ब्यास-अजमेर (वाया जयपुर, अलवर, हिसार) पूरी तरह आरक्षित राधास्वामी सत्संग स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि अजमेर-ब्यास-अजमेर सत्संग एक्सप्रेस अजमेर से 24 सितंबर को सुबह साढ़े 8 बजे रवाना होगी।
यह सुबह साढ़े10 बजे जयपुर से होते हुए दोपहर 02:50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। दस मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन 3 बजे रवाना होगी और बृहस्पतिवार देर रात 02:30 बजे ब्यास पहुंचेगी।
वहीं, वापसी मे ब्यास-अजमेर सत्संग स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 09604) बनकर 28 सितंबर को शाम सवा 4 बजे रवाना होगी। देर रात 11:45 बजे यह हिसार से अलसुबह 03:17 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। ट्रेन के जयपुर पहुंचने का समय सुबह सात बजे रहेगा और 10 बजे यह अजमेर पहुंचेगी।
यह रहेगा सत्संग स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
---------------------------------------------------------------------------------------------
09603 अजमेर-व्यास सत्संग स्पेशल स्टेशन 09604 व्यास-अजमेर सत्संग स्पेशल
----------------------------------------------------------------------------------------------
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
- 08:30(24 सितंबर) अजमेर 10:00(29सिंतबर) -
08:45 08:47 मदार 09:29 09:31
09:05 09:07 किशनगढ़ 08:41 08:43
09:44 09:46 फुलेरा 08:00 08:02
10:30 10:40 जयपुर 07:00 07:10
10:50 10:52 गांधीनगर 06:30 06:32
11:33 11:35 दौसा 05:37 05:39
11:58 12:00 बांदीकुई 05:13 05:15
01:08 01:10(दोपहर) अलवर 04:18 04:20
02:50 03:00 रेवाड़ी 03:17 03:22
06:30 07:00 हिसार 11:45 12:05(रात)
02:30(25सितंबर) - ब्यास - 04:15(28सितंबर)