फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में छाए सोनीपत और हिसार के खिलाड़ी

Sat, 07 Nov 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
राव तुलाराम स्टेडियम में बुधवार से शुरू हुई 29 वीं तीन दिवसीय हरियाणा राज्य स्तरीय प्राथमिक विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान जैन माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस  प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 21 जिलों के करीब 3 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया।

उन्होंने रस्साकसी, जिमनास्टिक, खो-खो, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर व रिले रैस, लंबी कूद, ऊंची कूद, कैरम, शतरंज में अपनी प्रतिभा दिखाई। खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेता खिलाड़ियों को क्रमश: एक हजार, साढे़ 7 सौ रुपये व 5 सौ रुपये प्रदान किए गए।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत एकल नृत्य समूहगान, रागिनी, फैंसी ड्रेस व पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंतिम दिन हुई प्रतियोगिताओं और खेलों में हिसार के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। उपायुक्त डॉ यश गर्ग एवं संयुक्त निदेशक मौलिक शिक्षा आरपी संागवान ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर समानित किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा सरकार की नई खेल नीति से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक पदक जीतने के लिए और अधिक बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है, जिसके दम पर वे अपने जीवन में और आगे बढ़ सकते हैं। इस अवसर पर जिला शिक्षाधिकारी धर्मबीर बल्ड़ोदिया सहित शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य अधिकारी, कर्मचारी व अन्य जिलों से आए अधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।

35 स्थानों पर जगह बनाकर हिसार रही पहले नंबर पर
रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित 29 वी हरियाणा राज्य स्तरीय प्राथमिक विद्यालय क्रीडा प्रतियोगिता खट्टे-मीठ अनुभव के साथ शुक्रवार को जैन माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हो गई। सभी प्रतियोगिताओं में 35 स्थान पर अव्वल रहकर हिसार पहले नंबर पर रहा।

कुश्ती में इनका चला दाव
आखिरी दिन लड़कों की 20 किलो भार वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में अंकित हिसार, देव कुमार सोनीपत ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि मन्नू कैथल व सतीश रेवाड़ी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 22 किलो भार वर्ग में उर्मित सोनीपत प्रथम, निखिल भिवानी द्वितीय व युद्धवीर सिरसा व राजबीर रेवाड़ी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 24 किलो भार वर्ग में दीपांशु सोनीपत प्रथम, जोहित जींद द्वितीय तथारोनक रोहतक व आकाश झज्जर तृतीय स्थान पर रहे। 26 किलो भार वर्ग में सोनू सोनीपत प्रथम, अंकुश फतेहाबाद द्वितीय तथा शुभम झज्जर व अंकुश हिसार संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर आयोजित 28 किलो भार वर्ग में सौरभ सोनीपत प्रथम, हिमांशु जींद द्वितीय तथा राहुल झज्जर व यशपाल हिसार तीसरे स्थान पर रहे। 30 किलो भार वर्ग में अजय प्रथम, शिवा गुड़गांव द्वितीय व सन्नी कैथल व अंकित फतेहाबाद संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। 32 किलो भार वर्ग में तरूण भिवानी प्रथम, दीपक झज्जर द्वितीय अक्षय महेंद्रगढ़ व प्रदीप हिसार संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 34 किलो भार वर्ग में तनुज सोनीपत प्रथम, सुमित हिसार द्वितीय तथा सूरज पंचकूला व मनोज पलवल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 34 से ऊपर किलो भार वर्ग में राजा जींद प्रथम, जतीन झज्जर द्वितीय तथा गौरव महेन्द्रगढ़ व जसबीर कैथल तीसरे स्थान पर रहे।
अव्यवस्थाओं से हुई किरकिरी
मौलिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हुई अव्यवस्था भी खूब देखने को मिली। मंगलवार से ही स्कूलों में बच्चों को ठहरने की अव्यवस्था ने प्रशासन की किरकिरी कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं इसके बाद स्टेडियम में बच्चों के स्वास्थ्य खराब से लेकर बदइतजामी भी दिखी।

वेबसाइट पर सभी से सुझाव मांगे
संयुक्त निदेशक मौलिक शिक्षा आरपी सांगवान जब खिलाड़ियों को संबोधित करने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि इतने बड़े प्रोग्राम में कुछ अव्यवस्था स्वाभाविक है। लेकिन महोदय यह भूल गए कि जब खिलाड़ियों के ठहरने का प्रबंध ही अच्छा नहीं होगा तो खिलाड़ी खेलेंगे कैसे। हालांकि उन्होंने विभाग की वेबसाइट पर सभी से सुझाव मांगे।
विज्ञापन


चार-साल से मांग रहे हैं सुझाव
हिसार से आए प्राइमरी शिक्षा के पूर्व प्रधान एवं अध्यापक बलजीत पूनिया ने बताया कि पिछले चार साल से निदेशक सुझाव की बात कहते आ रहे हैं, लेकिन एक भी सुझाव आज तक नहीं माना गया है। उन्होंने कहा कि पहले खिलाड़ियों के लिए डाइट के लिए 100 रुपये मिलते थे, लेकिन अब केवल 50 रुपये मिलते हैं तो कैसे खिलाड़ी आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें