बोहका मेले में जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते किलाड़ी। स्रोत : ग्रामीण
कुंड। गांव बोहका स्थित बाबा जिंदा देव आश्रम में आयोजित मेले में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें सोंगल कैथल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 41 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। सांगवान भिवानी की टीम दूसरे स्थान पर रही, जिसे 31 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई। बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर को ट्रॉफी व विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
रस्साकशी प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें सागरपुर की टीम प्रथम और मोड़ी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इसके अलावा बुजुर्गों की दौड़, लड़कों की दौड़ और लंबी कूद प्रतियोगिताएं भी हुईं। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया।
कमवीर धारण और राकेश किलाई एंड पार्टी के कलाकारों ने हरियाणवी संस्कृति की रागनियां व सत्संग प्रस्तुत किए। आश्रम के महाराज राजेश पुरी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। दूर-दराज के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और महिलाओं ने मन्नत मांगी।
इस अवसर पर मेला कमेटी प्रधान राकेश सिहाग, धर्मपाल डीपीई, प्रवीण सिहाग, नरेंद्र फौजी, धर्मेंद्र थानेदार, चरण सिंह एचपी, काली, मदन ड्राइवर, मंजीत सिहाग सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।