फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का काम

Fri, 21 Oct 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसिंहपुरा में सिंचाई विभाग की 14 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का काम जल्द ही शुरू होगा। नप की ओर से उपायुक्त डॉ.यश गर्ग के माध्यम से कलेक्टर रेट पर 15 करोड़ रुपये की डिमांड चंडीगढ़ मुख्यालय पर की जा चुकी है और बहुत ज्यादा उम्मीद है कि अगले दो महीनों के अंदर ही सिंचाई विभाग से जमीन खरीदने के लिए रकम आ भी जाए।
विज्ञापन


ऐसे में अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही शहरवासियों को यहां-वहां पड़ने वाले कूड़े-करकट से निजात मिल सकेगी। सीपीएस और जिला कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह राणा ने शहर में सफाई के मददेनजर रामसिंहपुरा की जमीन के बारे में भी जानकारी ईओ मनोज यादव से ली। नगर परिषद रेवाड़ी में उनके साथ एसडीएम कुशल कटारिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव, जिला प्रमुख मंजूबाला, जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, पार्षद गुरदयाल नंबरदार, पार्षद सत्यनारायण आदि मौजूद थे।

1.74 करोड़ रुपये से आने हैं रिक्शा समेत 127 वाहन
शहर में सफाई संबंधी जानकारी मांगने पर ईओ मनोज यकुमार यादव ने सीपीएस श्याम सिंह राणा को नगर परिषद की भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर को साफ-सुथरा रखने की योजना को पूरी तरह अमली जामा पहनाने के लिए हाथ रिक्शा समेत 127 वाहन आने हैं। इसके लिए 1.74 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इनमें 1 जेसीबी, 2 डंपर, 2 डंपर प्लेसर, 20 टेंपो, 2 ट्रैक्टर-ट्राली, 100 हाथ रिक्शा होंगे।
विज्ञापन


नप की आमदनी-खर्चे का भी लिया ब्यौरा
सीपीएस श्याम सिंह राणा ने नगर परिषद रेवाड़ी की आमदनी और खर्च का भी ब्यौरा ईओ मनोज यादव से लिया। बताया गया कि ग्रांट और लोकल फंड मिलाकर नप की इस साल की अनुमानित आमदनी करीब 35 करोड़ रुपये है, वहीं खर्च भी लगभग इतना ही है। इसके अलावा नप की हाउस टैक्स व अन्य मदों में बकाया राशि के बारे में भी जानकारी ली। शाम को वे नगर पालिका बावल के लिए रवाना हो गए।

पार्षदों ने डवलपमेंट चार्ज कम करने की उठाई मांग
सीपीएस श्याम सिंह राणा से नगर पार्षद गुरदयाल नंबरदार और पार्षद सत्यनारायण ने डवलपमेंट चार्ज के बारे में जिक्र किया। दिये ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पहले जहां रिहायशी क्षेत्र में डवलपमेंट चार्ज 120 रुपये प्रति गज था, वहीं नए नियमों के अनुसार अब यह करीब छह गुना बढ़ाकर 750 रुपये प्रति गज कर दिया गया है। इससे आम आदमी पर काफी भार बढ़ गया है। सीपीएस ने पार्षदों की मांग को सरकार तक प्रमुखता से पहुंचाने का आश्वासन दिया।
----------
शहरी क्षेत्र में सफाई के संबंध में जानकारी लेने के लिए जिला कष्ट निवारण समिति अध्यक्ष श्याम सिंह राणा ने निरीक्षण किया था। रामसिंहपुरा में सिंचाई विभाग की जमीन खरीदने के लिए डीसी हैंड पर चंडीगढ़ प्रपोजल भेजा गया है, जो जल्द ही पास होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-मनोज यादव, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें