फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की 250 महिलाएं मास्क सीलकर पहुंचा रहीं जरूरतमंदों तक

विज्ञापन
मास्क बनाती महिलाएं। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के व्यापक अभियान में प्रशासन व समाजसेवी संस्थाओं के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी आगे आ रही हैं। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन रेवाड़ी के जिला मिशन निदेशक एवं एडीसी राहुल हुड्डा के मार्गदर्शन में बने स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को जीतने में अहम भूमिका निभा रही हैं। खुद सुरक्षित रहें व दूसरों को सुरक्षित रखने की अपील को सार्थक करते हुए महिला समूहों द्वारा मास्क बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एडीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को हराने के लिए सामूहिक संकल्प के साथ एकजुट होकर लड़ना होगा। यह लड़ाई हम सबको लॉकडाउन की पालना करके घर पर बैठ कर ही जितनी है और अपने देश व प्रदेश को कोरोना से मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के बचाव व फैलाव को रोकने के लिए व्यापक प्रबंध किए है। महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है, ये महिलाएं मास्क बनाने का कार्य कर रही हैं।
11 हजार मास्क तैयार किए
एडीसी ने बताया कि इससे पूर्व भी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा मिशन अंत्योदय व इज ऑफ लिविंग सर्वे में किये गये सराहनीय कार्य को देखते हुए सरकार के द्वारा स्वयं सहायता समूहों को मास्क बनाने के लिए तैयार किया गया है। स्वयं सहायता समूह की 250 महिलाएं लगीं हैं। मास्क बनाने में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक आफताब अहमद ने बताया कि जिला में विभिन्न गांवों में स्वयं सहायता समूह की 250 महिलाओं द्वारा हरियाणा स्टेट कृषि विपणन मंडल एचएसएएमवी रेवाड़ी को ऑन डिमांड 11 हजार मास्क बनाकर दिए हैं। वहीं भारती महिला ग्राम संगठन जाटूसाना द्वारा जिला में अब तक एक हजार मास्क जरूरतमंद गरीब व्यक्तियों को नि:शुल्क वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें