फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक हालात लगातार बिगड़ रहे : अशोक

Wed, 28 Jan 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों और सेवानिवृत्त सैनिकों से बातचीत करते लोक सेवा मंच के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्थानीय कोनसीवास रोड स्थित विजयनगर में लोक सेवा मंच ने मेगा मिशन-26 जनसंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों और सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ स्थानीय मुद्दों पर बातचीत की। प्रधान अशोक ने कहा कि वर्तमान में वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता प्रधान अशोक, लोक सेवा मंच के कोर कमेटी सदस्य बीके राम सिंह, मुकेश कुमार, राकेश जांगड़ा और मंच के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभिषेक कुमार ने लोगों कुशलक्षेम जाना। इस दौरान सेवानिवृत्त सैनिक एवं वरिष्ठ नागरिक कैप्टन सुरेंद्र यादव ने आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
वरिष्ठ नागरिकों और पूर्व सैनिकों ने कहा कि लोकसेवा मंच की ओर से हित में उठाई जा रही डेडिकेटिड रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्डएज होम, सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन, निशुल्क मेडिकल सुरक्षा और यात्रा में 70% छूट, कार्यालयों एवं न्यायालयों में सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल जैसी मांगें पूरी तरह जायज हैं। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करने की अपील की। इस अवसर पर भागीरथ यादव, अनूप सिंह, दयाराम आर्य सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन

प्रधान अशोक ने कहा कि सभी नागरिकों और सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए लोक सेवा मंच ने जनहित में सर्वसम्मत प्रस्ताव पास कर मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। लक्ष्य प्राप्त होने तक यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें