खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम का ब्रह्मगढ़ में स्वागत करते ब्राह्मण सभा। स्रोत : सभा
रेवाड़ी। हरियाणा के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ब्राह्मण सभा के मुख्यालय ब्रह्मगढ़ में सभा की तरफ से आयोजित स्वागत सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे। ब्राह्मण सभा के प्रधान चंद्रशेखर गौतम ने पुष्प गुच्छ व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
भगवान श्री परशुराम के मंदिर में प्रतिमा व बलिदान डॉ. सत्यनारायण वशिष्ठ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भगवान श्री परशुराम के स्थल ब्रह्मगढ़ में ब्राह्मण सभा में पहली बार आना हुआ है। ब्रह्मगढ़ ऐतिहासिक तपोभूमि है। ब्राह्मण समाज 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाला समाज है।
प्रेस सचिव रमेश वशिष्ठ ने बताया कि सभा की तरफ से राज्य मंत्री गौरव गौतम को परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में आने को आमंत्रित किया है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, बाल कल्याण परिषद हरियाणा की पूर्व उपाध्यक्ष पारिसा शर्मा का भी शॉल व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता हिमांशु पालीवाल व प्रवीण शर्मा भी पहुंचे।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान विष्णु दत्त शर्मा एडवोकेट, पूर्व कार्यकारी प्रधान प्रेम कौशिक, उपप्रधान दीपक मुदगिल, महासचिव जय कुमार कौशिक, सहसचिव संदीप भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।