संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विभिन्न व्यवसायों में 240 सीट हैं। इन व्यवसायों में दाखिले के लिए 20 जून तक आवेदन किए जाएंगे। महिला औद्योगिक संस्थान में अबतक कुल 46 आवेदन आए हैं।
आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया 4 चरणाें में आयोजित की जाएगी। पहली मेधा सूची 30 जून को जारी होगी। राजकीय महिला आईटीआई संस्थान में दाखिले के लिए आवेदन करने आने वाली छात्राओं के लिए अलग डेस्क बनाई गए हैं।
हेल्प डेस्क पर महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि आवेदन करने आने वाली छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। निदेशालय की ओर से बताया गया है कि ऑनलाइन पोर्टल पर सभी संस्थानों की सीट और कोर्स से जुड़ी जानकारी अपडेट की गई है।
छात्राएं पोर्टल पर जाकर विभिन्न ट्रेड की जानकारी, सीटों की उपलब्धता और आरक्षण की स्थिति देख सकती हैं। यह पोर्टल दाखिला प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और सुविधा प्रदान करता है। हेल्प डेस्क पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जानकारी दी जा रही है।
छात्राओं को वजीफा और टूल किट दी जाएगी
शहर स्थित महिला आईटीआई संस्थान में अलग-अलग ट्रेड में 240 सीट हैं। छात्रवृत्ति स्कीम के तहत सामान्य वर्ग की छात्राओं को 200 रुपये प्रतिमाह वजीफा दिया जाता है। साथ ही उन्हें टूल किट दी जाएगी। हरियाणा निवासी छात्राएं जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख से कम है, उनको बालिका प्रोत्साहन राशि 200 रुपये सहित अन्य सुविधाएं दी जाती है। आईटीआई प्रबंधन ने छात्राओं से दस्तावेज पूरे कर लेने की अपील की है ताकि परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
महिला आईटीआई संस्थान में आवेदन की स्थिति
ट्रेड आवेदन कुल सीट
हेयर एंड स्किन केयर ट्रेड 5 48
ड्रेस मेकिंग 7 40
कटाई एवं सिलाई 6 40
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 1 24
कढ़ाई एवं सुई कार्य 0 20
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 20 48
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड 7 20
वर्जन
राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न व्यवसायों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभी तक कुल 46 आवेदन आ चुके हैं। छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संस्थान ने विशेष प्रबंध किया है। -सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी ।