फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अब तक 300 नशा पीड़ितों की हो चुकी है पहचान, 103 का करवाया इलाज

Tue, 27 Oct 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करती टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस की नशामुक्ति टीम ने गांव धामलावास में मंगलवार को ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान एक नशा पीड़ित की पहचान कर उसकी काउंसलिंग कराई गई और उसे इलाज के लिए डी-एडिक्शन सेंटर में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

एएसआई कविता ने बताया कि जिला पुलिस की टीम अब तक 300 नशा पीड़ितों की पहचान कर चुकी है, जबकि 103 लोगों का इलाज करवाया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ उसके पूरे परिवार को प्रभावित करता है। युवाओं को इससे बचाने के लिए पुलिस और आमजन के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों को नशा छोड़ने और उपचार लेने के लिए प्रेरित करें। पुलिस ऐसे लोगों की मदद करेगी और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करेगी।
एएसआई कविता ने बताया कि नशे के सेवन या तस्करी संबंधी सूचना मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 अथवा डायल-112 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें