फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में अभी तक 1.04 लाख युवाओं ने लगवाया टीका

विज्ञापन
टीकाकरण कराता बुजुर्ग। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में टीके को लेकर युवाओं में खासा जोश हैै। जिले में अभी तक लगी 3 लाख से अधिक वैक्सीन में से 1.42 लाख 18 से अधिक आयु के युवा शामिल हैं। इसके बाद 60 से अधिक और फिर 45 से अधिक आयु के लोगों का नंबर है। जिले में मात्र 18 कोरोना केस एक्टिव हैं। वहीं वीरवार को एक कोरोना संक्रमित मिला तो 4 लोग ठीक भी हुए। जिले का रिकवरी दर बढ़कर 98.65 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 301548 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। वीरवार को बावल में 1 और संक्रमित मिलने से मरीजों की संख्या बढ़कर 20171 पर पहुंच गई है। वहीं वीरवार को 4 लोगों ने कोरोना का मात दी है। जिससे अब जिले में 19899 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 254 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब जिले में मात्र 18 एक्टिव केस हैं। संक्रमित 18 में से 15 लोग होम आइसोलेट हैं, वहीं 3 विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। इधर, सीएमओ ने बताया कि जिले में 33 नागरिक ब्लैक फंगस की संदिग्ध बीमारी से ग्रस्त हैं। जिसमें से 2 नागरिकों की मौत हो चुकी है।
वीरवार को 899 लिए सैंपल, 2295 को लगी वैक्सीन
सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 24 घंटे में 899 लोगों के सैंपल लिए हैं। वहीं 814 सैंपलों की रिपोर्ट बाकी है। वीरवार को जिले में कुल 2295 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। अब तक जिले में 305159 वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

18 से अधिक आयु के लोगों को लगी सबसे ज्यादा वैक्सीन
सीएमओ ने कहा कि अभी तक जिले में 305159 वैक्सीन की डोल लगाई गई है। जिसमें 261401 को पहली व 43749 को दूसरी डोज लगाई गई है। जिले में 18 प्लस को 104200 डोज, 45 प्लस को 78024 व 60 प्लस को 78881 डोज दी गई है। जिले में अभी तक 274347 लोगों को कोविशील्ड व 30803 को कोवैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें