फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रोडवेज बस में उठा धुआं, आग फैलने से रोका

Sat, 07 Jun 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। खंडोडा के लिए रवाना हुई रोडवेज बस के अगले हिस्से से शनिवार की दोपहर अचानक धुआं निकलने लगा। मौके पर निजी अस्पताल से अग्निशमन यंत्र मंगवाकर आग फैलने से रोका गया।
इसके चलते यात्रियों को करीब 40 मिनट तक दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा। यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर भेजा गया। रोडवेज बस रेवाड़ी शहर से खंडोडा के लिए रवाना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब बस बावल रोड स्थित शांति अस्पताल के पास पहुंची तो वायरिंग में आग लगने के कारण धुआं उठता दिखाई दिया। तुरंत बस को रोक दिया गया। ड्राइवर ने यात्रियों को बस से उतरने को कहा और खुद दौड़कर अस्पताल से यंत्र लेकर आया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फिलहाल कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें