फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट, धूप से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के न्यूनतम तापमान में सोमवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई। हालांकि सुबह-शाम होने वाली ठंड के चलते अधिकतर लोग घरों में रहे। वहीं दिन के समय निकली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दिलाई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिले के न्यूनतम तापमान में दो दिन गिरावट हुई है। पिछले दो दिन से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। 31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो जनवरी को न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तथा अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं लगातार पड़ रहीं सर्दी में घरों और कार्यालयों में रूम हीटर का प्रयोग कर रहें हैं। वहीं जगह-जगह लोग अलाव सेक कर सर्दी से बचाव का प्रयास कर रहें हैं। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में ठंड बढ़ने व धुंध पड़ने की संभावना जताई गई है।
----------------------------------
अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
तापमान में उतार चढ़ाव का स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। हर घर में कोई न कोई सदस्य सर्दी, खासी, जुकाम आदि से पीड़ित है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की ओर से लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। चिकित्सकों की ओर से लोगों को दिन में धूप में बैठने पर भी सिर और पैरों को ढक कर बैठने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें