फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रही महिला से आभूषण लूटे, कान फटे

Mon, 18 Aug 2014 12:25 AM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव गुडियानी में शनिवार रात दो बदमाश बुजुर्ग महिला के घर में घुस गए, जहां सो रही महिला के कानों के बाले और सोने क ा लॉकेट लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट की। इस दौरान महिला के दोनों कान फट गए। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव गुडियानी निवासी 70 वर्षीय महिला लक्ष्मी देवी मकान के बरामदे में शनिवार की रात सो रही थी। रात में दो लुटेरे उसके मकान में घुस गए और महिला के गले का सोने का लॉकेट और सोने के बाले निकालने का प्रयास किया। वृद्ध महिला ने इसका विरोध किया।

इसके बाद एक बदमाश ने लक्ष्मी देवी का मुंह बंद कर लिया और दूसरा आरोपी उसके कानों से जबरदस्ती बाली निकालने लगा तो छीना झपटी में महिला के कान फट गए। इस बीच लुटेरे बाली और सोने का लाकेट लेकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर परिजन और आस- पड़ोस के लोगों ने एकत्रित होकर लुटेरों का पीछा किया, लेकिन वे अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


मामले की जानकारी रात को ही थाना पुलिस को दी गई। कोसली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल महिला का उपचार कराने के लिए अस्पताल में भेजा।


कोसली थाना के इंचार्ज भगत सिंह का कहना है कि शनिवार रात उन्हें गांव गुडियानी में वृद्ध महिला के कानों को फाड़ कर बाले और सोने का लाकेट लूटने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर घायल महिला को अस्पताल पहुंचवाया तथा रात भर लुटेराें की तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें