फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: साठ लोगों की हुई जांच, सात मिले डेंगू पॉजीटिव

Tue, 09 Sep 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 38लार्वा की जांच करते टीम। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगाता बढ़ती जा रही है। जिले में बुखार पीड़ित कुल 60 लोगों के रक्त के नमूनों की जांच में सात डेंगू पीड़ित पाए गए। अगस्त में 107 केस मिल चुके हैं। इस माह में 8 दिन में ही 34 केस आ चुके हैं।
विज्ञापन

डेंगू के मामले बढ़कर 141 हो गए हैं। वहीं मलेरिया के अब तक 13 केस आ चुके हैं। लगातार बढ़ते मामलों की वजह स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। विभाग के रोकथाम के दावे फीके पड़ रहे हैं।
जिस तरह केस आ रहे हैं, उस हिसाब से इस बार पिछले वर्ष का आंकड़ा पार हो सकता है। पिछले वर्ष जिले में 412 केस मिले थे। अब पिछले कुछ दिन से सरकारी अस्पताल में डेंगू की सैंपलिंग जांच बढ़ा दी है।
विज्ञापन

शहर में भी डेंगू केस बढ़ गए हैं। अब तक 49 मामले मिल चुके हैं, लेकिन वार्ड अनुसार फॉगिंग का प्लान नहीं बना है। कुछ ही जगहों पर फॉगिंग की गई है, जबकि केस बढ़ रहे हैं। सिर्फ वहीं फॉगिंग की जा रही हैं, जहां केस मिलते हैं। इस बार जगह-जगह जलभराव है, जिनमें मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं।
वहीं, जिले में विभाग की तरफ से सोर्स रिडक्शन कार्य किया जा रहा है। इसके तहत घरों में फ्रीज व कबाड़ या टायरों में जमा पानी और बाहर होदी में भरे पानी में मच्छरों के लार्वा को जांच किया जा रहा है। अब तक 2175 जगह पर मच्छर के लार्वा मिल चुके हैं। उनको विभाग ने नोटिस भी थमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें