फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 20 मिनट से एक घंटे लेट हुईं छह ट्रेनें

Thu, 26 Dec 2024 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 12रेवाड़ी। रेवाड़ी स्टेशन से गुजरती ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कोहरे के चलते प्रतिदिन ट्रेनें विलंबित हो रही हैं। बुधवार को अजमेर गरीब नवाज और आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से चलीं। वहीं, रानीखेत, जिम कॉर्बेट, बालाजी एक्सप्रेस आधा घंटा लेट रही। साबरमती स्पेशल गरीब रथ एक्सप्रेस 30 मिनट लेट हुई।
विज्ञापन

वर्तमान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नियमित कोहरा होने से ट्रेनें विलंबित हो रही हैं जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आधा दर्जन ट्रेनें रोजाना लेट हो रही हैं। इनमें दो से तीन ट्रेनें तो ऐसी होती हैं जो 2 घंटे की देरी से चलती हैं। जिन ट्रेनों का समय ऑनलाइन बिल्कुल ठीक दिखाया जाता है वह ट्रेनें भी 10 से 15 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंचती हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि सर्दियों के मौसम में कोहरे की अधिकता के दौरान गाड़ी संचालन में संरक्षा एवं सुरक्षा को देखते उत्तर पश्चिम रेलवे पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। यात्रा शुरू करने से पूर्व रेलवे की अधिकृत वेबसाइट पर अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति देखकर ही जाएं, ताकि असुविधा ना हो। कोहरे की अधिकता वाले रेलखंडों में गाड़ियां देरी से संचालित हो सकती हैं।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें