फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर बैठी छह बेटियां

Tue, 17 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
अनशन पर बैठीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
45 डिग्री तापमान होने के बावजूद छह मासूम बेटियां लघु सचिवालय गेट पर दो घंटे तक बैठी रहीं। मांग महज इतनी थी कि सरकार ने बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने का जो वादा किया है, उसे पूरा करे और उन्हें नि:शुल्क शिक्षा का अधिकार मिले। उनके साथ बेटियों के अभिभावक भी लघु सचिवालय के गेट पर बैठे रहे।
विज्ञापन


वहीं उनकी मांग को सुनने या उन्हें आश्वासन देने के लिए न तो कोई अधिकारी पहुंचा और न ही किसी कर्मचारी ने ही उनका हाल तक जाना। वह भी तब जब प्रदेश सरकार बेटियों को बचाने और पढ़ाने का नारा जोर शोर से लगा रही है।

आप के नेतृत्व में शुरू हुआ क्रमिक अनशन
सुबह ठीक दस बजे योगिता शर्मा, दिव्या भारती, सुमन, प्रेरणा, तन्नू रानी, रेशमा अपने अभिभावकों के साथ लघु सचिवालय पहुंच गईं। उनके साथ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संजय शर्मा और अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। बारह बजे तक सभी बेटियां लघु सचिवालय गेट के किनारे अनशन पर बैठी रहीं।
विज्ञापन


-धारा 134-ए व 158 के तहत है प्रवेश की मांग
आप कार्यकर्ता संजय शर्मा ने बताया कि निजी स्कूलों में नियम 134-ए और 158 ए की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना पांच से छह अभिभावक और उनके बच्चे शिक्षा के अधिकार के तहत स्कूलों में प्रवेश की मांग पर क्रमिक अनशन करेंगे। ये अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार की ओर से हर गरीब बच्चे की शिक्षा की स्थाई व्यवस्था न हो जाए।
----------
क्रमिक अनशन में शामिल होना हैं तो दें जानकारी
आम आदमी पार्टी द्वारा जिले में शिक्षा के अधिकार से महरूम लोगों को जोड़ने की अपील भी की गई है। क्रमिक अनशन में बेटियों व उनके अभिभावकों के शामिल होने के लिए पार्टी द्वारा हेल्पलाइन नंबर 9034380170 जारी किया गया है। इस नंबर पर फोन कर क्रमिक अनशन में शामिल होने वाले अभिभावकों के साथ जुड़ा जा सकता है।
---------
शिक्षा के अधिकार के तहत बच्चों के एडमिशन से जुड़ी मांगे संबंधित मंत्रालय तक पहुंचा दी गई हैं। प्रयास है कि जिले में हर बेटी की शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित हो।
विज्ञापन

-डॉ.यश गर्ग, उपायुक्त, जिला रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें