फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छह लाख का गबन करने वाला कैशियर काबू

Tue, 05 Aug 2014 12:07 AM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2012 में कुंड स्थित पीएनबी बैंक शाखा में लाखों रुपये का गबन करने वाले आरोपी कैशियर को रविवार की शाम खोल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के गांव बड़गांव का रहने वाला हनुमान प्रसाद है।
विज्ञापन

थाना पुलिस के अनुसार आरोपी पीएनबी बैंक शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि ड्यूटी के दौरान उसने पद का दुरुपयोग कर बैंक में पैसे जमा करने वाले उपभोक्ताओं को जमा रकम की रसीद दी जाती थी, जबकि रकम बैंक में जमा नहीं करता था। इस प्रकार आरोपी ने बैंक से छह लाख 83 हजार रुपये का गबन किया था। बैंक मैनेजर चंद्रभान ने सरकारी संपत्ति का गबन करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मैनेजर चंद्रभान की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी तभी से फरार चल रहा था। 11 नवंबर, 2013 को अदालत ने उसे उद्घोषित घोषित किया था। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें