फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीदीपुर ने जीती 71 हजार रुपये की कबड्डी

विज्ञापन
फोटो: 10गांव मूंदी में प्रतियोगिता के दौरान एक मंच पर आए खिलाड़ी व गणमान्य। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
नांगल मूंदी। गांव मूंदी में सती माता के वार्षिक मेले के अवसर पर ओपन सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजबीर चौहान ने किया। इस आयोजन में जिले और आसपास के क्षेत्रों की कुल 38 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम सीदीपुर को 71 हजार रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता टीम मालवी (जिला जींद) को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी कृष्ण डीपी मनेठी, आरकेसी स्कूल के चेयरमैन देवेंद्र यादव और विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र यादव मूंदी, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रवीण बेरली व डॉ. श्रीभगवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि कृष्ण डीपी व भूपेंद्र यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देते हैं।
कृष्ण ने खिलाड़ियों को भी नगद राशि देकर सम्मानित किया जिससे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रेरणा मिली। प्रतियोगिता में बेस्ट केचर का पुरस्कार राहुल (सीदीपुर) और बेस्ट रेडर का पुरस्कार अंकित (निदाना) को दिया गया।
समिति सदस्यों ने मुख्य अतिथि को ट्रॉफी भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र, रमेश चौहान, पूर्व पंच झम्मन सिंह, अंकित फौजी, नरेश फौजी, चिंटू सिंह, सोमबीर चौहान, आजाद चौहान, विजयपाल चौहान, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के आयोजन से ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति रूचि और उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे जिससे खेल संस्कृति को बढ़ावा मिले और गांव के युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें