भगवान सिद्धेश्वर मंदिर का स्थापना दिवस पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। स्त्रो
रेवाड़ी। नगर के धोलियां कुआं स्थित जीवली बाजार में भगवान सिद्धेश्वर मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया। पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
यंग मैंस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित स्वामी यजमान रहे। जगमोहन शास्त्री ने पूजा-अर्चना करवाई। इसके भंडारे का शुभारंभ किया गया। अमित स्वामी ने कहा कि ईश्वर के प्रति सच्ची आस्था मनुष्य के भीतर मानवता, सेवा और करुणा की भावना को जागृत करती है।
मंदिर कमेटी के प्रधान जगदीश प्रसाद बंसल ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए आयोजन की सफलता पर सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के सचिव कपिल शर्मा, रतनलाल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि सुनील यादव, आयोजन सचिव मोहन लाल गुप्ता, रमेश शर्मा सेठी, हुक्म गुर्जर, सोनू यादव, कुलदीप शर्मा उपस्थित रहे।