फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महंगाई, बेरोजगारी को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन करने का निर्णय

Thu, 16 Jul 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव आलियावास में बैठक करते ग्रामीण व संगठन के सदस्य। स्त्रोत: संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) की सभा वीरवार को गांव आलियावास में हुई। इसमें महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता सत्यवान ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, मनरेगा की बहाली, फसलों का लाभकारी मूल्य, किसानों-मजदूरों की कर्जमाफी, भारत-अमेरिका कृषि समझौते, बिजली के निजीकरण, स्मार्ट मीटर, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद और बीज की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है और खेती की लागत बढ़ने के बावजूद उचित मूल्य नहीं मिल रहा।
शेर सिंह मीरपुर ने कहा कि महंगाई के कारण गरीबों का जीवन कठिन हो गया है। एडवोकेट राजेंद्र सिंह ने भारत-अमेरिका समझौते को किसानों और मजदूरों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसके विरोध में व्यापक जनआंदोलन की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर धर्मपाल आलियावास, रामकुमार नीमोठ, मूलचंद आर्य, अमर सिंह राजपुरा, शिवपाल, कैप्टन बीरेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, इंद्रजीत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें