बावल। मेघवाल उत्थान समिति हरियाणा के तत्वावधान में 23 अगस्त को बावल में अनुसूचित जाति समरसता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य अनुसूचित जाति समाज के उत्थान, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।
मेघवाल उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर बावल में कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की।
समिति के संयोजक वेद प्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री का बावल आगमन मेघवाल समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में रेवाड़ी जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और अनुसूचित जाति के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया जाएगा।
इस अवसर पर समिति के संयोजक वेद प्रकाश, समाजसेवी एडवोकेट रजवंत डहिनवाल, सचिव भूपेंद्र मेघवाल शेखपुर, सलाहकार पूर्व सरपंच सावंत सिंह, सहसचिव अशोक मेघवाल, प्रभारी परमेश्वर दयाल, रेवाड़ी जिला प्रधान मेघवंशी महेंद्र सिंह झाझड़िया, खोरी ब्लॉक प्रधान भान सिंह सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।