फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कोसली की शर्मिला को दूसरा स्थान

Sat, 18 Jan 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जीत का सर्टिफिकेट हासिल करते कोसली की शर्मिला यादव। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित जिलास्तरीय डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में कोसली गांव निवासी शर्मिला यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन किया है।
शर्मिला यादव ने कोच ममता यादव और पीटीआई कपूर सिंह की प्रेरणा से खेलों में हिस्सा लेना शुरू किया। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें बॉक्सिंग में भी स्टेट लेवल तक पहचान दिलाई है। खेलों में उनकी इस अद्वितीय यात्रा ने यह साबित किया है कि दृढ़ निश्चय और सही मार्गदर्शन से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि पर कोसली के गणमान्य व्यक्तियों अशोक यादव, राकेश यादव, प्रेम कुमार, सुचेत यादव, संतोष यादव, डॉ. लाज कौशल, वीना यादव और राजेश यादव ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शर्मिला ने इस सफलता का श्रेय अपने कोच ममता यादव, अपने पति विपिन यादव और परिवार के सदस्यों को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें