फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शोरूम का ताला तोड़ 2.23 लाख रुपये चोरी

Thu, 08 Oct 2026 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड पर कसोला चौक के पास चोर टाइल्स शोरूम का ताला तोड़कर अंदर घुसा और अलमारी में रखे 2.23 लाख रुपये चोरी कर ले गया। आरोपी मोटरसाइकिल से बनाए गए रिक्शा के जुगाड़ पर शोरूम तक पहुंचा था। पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

देवेंद्र ने गढ़ी बोलनी रोड पर रोहित टाइल्स एवं सैनेटरी के नाम से शोरूम किया हुआ है। रविवार रात वह शोरूम बंद कर घर चला गया था। बाद में शटर का ताला टूटे होने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था और उसमें रखे 2.23 लाख रुपये गायब थे। देवेंद्र ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो एक युवक मोटरसाइकिल से बनाए गए रिक्शा के जुगाड़ पर शोरूम के बाहर पहुंचता दिखाई दिया। इसके बाद उसने शटर और अलमारी का ताला तोड़ा और रुपये चोरी कर लिए। दुकान की फुटेज में तीन अन्य युवक भी दिखाई दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें