फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम में घुसे 3 बदमाश, ज्वेलर पर चाकू से हमला कर गहने लूटकर हो गए फरार

विज्ञापन
वारदात के बाद ज्वेलर की दुकान में जांच करते हुए। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
भाड़ावास गेट पुलिस चौकी से महज डेढ़ सौ मीटर दूर रामसरोवर मोहल्ला में एक ज्वेलर्स पर शनिवार शाम को आए हथियारबंद तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर आभूषण लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। बताया जा रहा है कि जाते-जाते बदमाशों ने फायरिंग भी की। शहर के बीच बाजार हुई वारदात ने शहर में सनसनी फैला दी है। शहर थाना पुलिस के अलावा सीआईए टीमें बदमाशों को पकड़ने में लगी हुई है। बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पुरानी सब्जी मंडी के निकट जिंदल ज्वैलर्स शोरूम पर शनिवार की शाम करीब साढे़ 6 बजे तीन बदमाश पहुंचे। दो बदमाश शोरूम के अंदर दाखिल हुए और एक बदमाश पहरेदार बनकर बाहर खड़ा रहा। बदमाशों ने अंदर प्रवेश से पहले बाहर लगे शीशे को तोड़ा और प्रवेश करते ही संचालक पर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बाद में काउंटर पर रखी आभूषण से भरी ट्रे को अपने कब्जे में लिया। तोड़फोड़ की आवाज सुनकर आस पास के लोग एकत्रित होने लगे तो बदमाश हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश पैदल ही आए थे। भाड़ावास गेट पुलिस चौकी से महज 150 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। काफी देर बाद सबसे पहले सीआईए रेवाड़ी की टीम और उसके बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें