फोटो : 26भाड़ावास मार्ग पर बंद पड़ी तिरंगा लाइट
धारूहेड़ा। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शनिवार को धारूहेड़ा में जीएसटी विभाग की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कहा कि दुकानदार ग्राहकों को जीएसटी कटौती का लाभ दें।
कार्यक्रम में पहुंचने पर नगर पालिका धारूहेड़ा चेयरमैन कंवर सिंह व उपमंडल अधिकारी समेत पदाधिकारियों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक जीएसटी अधिकारियों के साथ धारूहेड़ा के बाजारों में पहुंचे। जीएसटी की नई दरों संबंधी स्टीकर को दुकानों पर चस्पा किया गया। विधायक ने दुकानदारों से जीएसटी कटौती का लाभ आम आदमी देने का आह्वान किया।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वस्तु एवं सेवा कर की दरों में कटौती करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जिससे प्रत्येक वर्ग को भारी लाभ मिलना शुरु हो गया है। मोदी सरकार का यह कदम देश को विकास के पंख लगाने के साथ-साथ आम आदमी को महंगाई से राहत पहुंचाने का भी कार्य कर रहा है।