फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दुकानदारों ने उठाई मालिकाना हक की मांग, कृषि मंत्री ने दिया आश्वासन

विज्ञापन
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मुलाकात कर अपनी बात रखते दुकानदार। स्रोत : दुकानदार
विज्ञापन
रेवाड़ी।
विज्ञापन

दुकानदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मुलाकात कर अपनी दुकानों के मालिकाना हक की मांग उठाई। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत दुकानों का मालिकाना हक दिलाने की मांग को प्रमुखता से रखा।
कृषि मंत्री ने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि सरकार इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है और जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

यदि कोई अधिकारी काम में ढील देता है या प्रक्रिया में अनावश्यक देरी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल की ओर से मनोज गर्ग ने बताया कि मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सेक्शन 18 से जुड़ी लंबित प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

साथ ही दुकानदारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने पर जोर दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा खोरी मंडल कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, सब्जी मंडी प्रधान रघुबीर यादव, कोषाध्यक्ष परवीन अग्रवाल, सचिव दीपक यादव, उप प्रधान संजय कुमार और मीडिया सचिव किरोड़ी लाल शामिल रहे।
दुकानदारों ने मंत्री के आश्वासन पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें