रेवाड़ी। बावल में मंत्री विपुल गोयल का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता। संवाद
बावल। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने शुक्रवार को बावल में भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप चौहान के निवास पर कार्यकर्ताओं से चाय पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर व्यापारियों व नागरिकों ने उनके सामने बावल की समस्याएं रखीं। उनकी विशेष मांग थी कि नगर पालिका क्षेत्र का दायरा बढ़ाया जाए।
दुकानदारों ने कहा कि बावल पालिका के 20 साल से अधिक समय से चले आ रहे दुकान किरायेदारों को सरकार ने मालिकाना हक दिया है। लेकिन इस हक को लेकर पिछले 8 वर्षों से दुकानदार एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें मालिकाना हक नहीं मिला है।
इसके जवाब में मंत्री उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी बात को वे विधानसभा में रखेंगे। इस मौके पर बावल के विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. वंदना पोपली, नीतू चौधरी, हुकम सिंह यादव, पालिका उपचेयरमैन अर्जुन चौकन, पार्षद प्रमोद, ताराचंद, होशियार, जगन्नाथ, रिंकू व व्यापारी मौजूद थे।