फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दुकानदारों ने उखाड़ीं टाइल्स, मार्ग किया ऊंचा

Sat, 18 Jan 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
दुकानदारों की तरफ से की गई टाइल ऊंची। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। शनिदेव मंदिर के पास दुकानदारों ने टाइल्स को उखाड़ कर ऊंचा कर लिया है। इसके कारण बरसात का पानी सड़क पर भर गया है। पैदल जाने वाले लोग अतिक्रमण के कारण परेशान हो रहे हैं। इसके अलावा बास रोड पर भी कुछ दुकानों के सामने भी दुकानदारों ने टाइल्स उखाड़ कर सड़क ऊंची कर ली है। इससे पानी नाले में नहीं जाता है। सारा पानी सड़क पर ही भरा रहता है। फुटपाथ पर दुकानें लगी हैं।
नेशनल हाईवे-919 पर रोजाना ट्रैफिक जाम रहता है। कस्बा के सोहना रोड व मुख्य बाजार में लंबे समय से व्याप्त अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। दिल्ली रोड, सोहना रोड व बाजार के फुटपाथ पूरी तरह अतिक्रमण है।
विज्ञापन

फुटपाथों के अलावा दुकानदार सड़क पर सामान रखकर अव्यवस्था फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रेहड़ी वाले सड़क के बीच सड़क पर रेहड़ी खड़ी करके जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। नगर पालिका की ओर से पिछले दिनों टीमें गठित करते अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई थी, जोकि अब फिर से सुस्त पड़ चुकी है।
विज्ञापन

कस्बे को अतिक्रमण व जाम मुक्त बनाने के लिए नपा के दावे फेल : कस्बे को अतिक्रमण व जाममुक्त बनाने के लिए नपा के दावे बार-बार फेल हो रहे हैं। कस्बा की सड़कों, फुटपाथ व बाजार में दुकानदारों, रेहड़ी और फड़ी वालों का पूरी तरह कब्जा हो चुका है। बाजार में भगत सिंह चौक से बाजार के बीच अतिक्रमण से ज्यादा हालत खराब है।
सरकुलर रोड सहित सभी बाजार में दुकानदारों ने फुटपाथ व सड़क तक सामान रखा हुआ है और उसके आगे वाहन खड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें