फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन की निष्क्रियता से भड़के दुकानदार

Thu, 11 Aug 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
व्यापारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रेडीमेड शोरूम के सेल्समैन को गोली मारे जाने के मामले में बुधवार को आसपास की मार्केट के व्यापारी उग्र हो गये। पुलिस और प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए बुधवार को सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने दुकानों को ताला जड़कर बंद का ऐलान कर दिया और गोकलगेट के पास ही धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन


राजनैतिक हस्तक्षेप के बाद करीब चार घंटे से ज्यादा देर तक चली वार्ता और एसडीएम के जल्द और उचित कार्रवाई के आश्वासन पर व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन 72 घंटे के लिए स्थगित किया। व्यापारियों के साथ धरने और उनसे बातचीत करने के लिए पहुंचने वालों में सतीश यादव, डॉ. अरविंद यादव, जिला पार्षद प्रशांत यादव, विवेक ढ़ींगड़ा, ऑटो यूनियन प्रधान सोमदत्त आदि मौजूद थे।

तीन सिपाही वो भी हाफ पैंट में-कैसे हो सुरक्षा
मौके पर मौजूद व्यापारियों ने एसडीएम कुशल कटारिया और डीएसपी मोहम्मद जमाल की मौजूदगी में पुलिस चौकी की व्यवस्था की पोल खोली। व्यापारियों ने बताया कि चौकी पर शाम होते ही स्टाफ कम हो जाता है। जो रहता भी है, वो हाफ पैंट और सिविल ड्रेस में। सुरक्षा के नाम पर व्यापारियों के साथ मजाक और सिर्फ उगाही हो रही है।
विज्ञापन


सीसीटीवी के 10 लाख नप के पास, फिर भी नहीं लगे
सांसद कोष निधि के जिला प्रभारी विवेक ढ़ीगड़ा ने बताया कि मार्केट्स में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 10 लाख रुपये सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने अपनी कोष निधि से दिये थे। ये रकम नगर परिषद के पास काफी समय पहले आ चुकी है। बावजूद इसके अभी तक नगर परिषद ने मार्केट्स में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए हैं।

प्रशासन-पुलिस के भरोसे नहीं खुद आएं आगे
वहीं विधानसभा चुनाव में रनर अप रहे सतीश यादव ने कहा कि व्यापारी और जनता को पुलिस और प्रशासन के भरोसे नहीं रहना चाहिये। व्यापारियों को खुद एक होकर अपराधियों का सामना करना होगा। इसके बाद ही वारदातों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। वहीं भाजपा के डॉ.अरविंद यादव ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि 72 घंटे के अंदर हमलावर बदमाश पकड़े जाएंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे खुद धरने पर साथ में बैठेंगे।

-गोली लगने के मामले को हत्या कह गए एसडीएम
इधर सभी पक्षों की बात सुनने के बाद एसडीएम कुशल कटारिया ने घटना को दु:खद बताया। हालांकि सेल्समैन गुरमीत को गोली लगने की बात को वह गोली मारकर दिन-दहाड़े हत्या करना कह गए। इस पर धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें मामले की हकीकत से रूबरू कराया। वहीं हमलावरों को गिरफ्तार करने की बात पर पुलिस ने भी धरनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित चौकी पर ही चंद सिपाहियों की मौजूदगी में पहचान परेड करा दी। अगर आरोपी सही होता तो मौजूद भीड़ हिंसक भी हो सकती थी, इसका किसी ने ध्यान नहीं दिया।
----------
मामले पर एसपी से विस्तृत बात हुई है। पुलिस की चार टीमें घटना के बाद से ही हमलावरों को ट्रेस करने में लगी हैं। शिनाख्त होते ही जल्द से जल्द गिरफ्तारी होगी।
-कुशल कटारिया, एसडीएम, रेवाड़ी
बाक्स
हमलावरों का सुराग देने वाले को मिलेगा ईनाम
मंगलवार की रात को अजीज गारमैंट के सेल्समैन गुरमीत को गोली मारने वाले बदमाशों पर जिला पुलिस की ओर से पांच हजार रुपये का ईनाम रखा गया है । पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया ने कहा कि 9 अगस्त की रात को दुकान में फायरिंग करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है । आरोपियों से संबंधित किसी भी प्रकार की सुचना पुलिस को दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि हमलावरों के बारे में सुराग देने वाले को पुलिस प्रशासन की ओर से पांच हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। सुराग देने वाले का नाम व पता पुरी तरह गुप्त रखा जाएगा। पुलिस बदमाशों की तत्परता से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें