प्रदेश सरकार की ओर से एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन देने के बाद कर्मचारियों ने बुधवार दोपहर ढाई बजे हड़ताल समाप्त कर दी। एनएचएम कर्मचारी 20 प्रतिशत कटौती करने के आदेश को वापस लेने व अन्य मांगों को लेकर एनएचएम एसोसिएशन की प्रदेश कमेटी के आह्वान पर मंगलवार सुबह हड़ताल पर बैठे थे। बुधवार को धरना-प्रदर्शन खत्म कर कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी पर चले गए तथा सरकारी एंबुलेंस सेवा भी बहाल हो गई।
एनएचएम एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पंकज यादव ने कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांगों को मानने का आश्वासन दिया गया है। प्रदेश प्रधान से हुई बातचीत के बाद पंकज ने बताया कि सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों की 20 प्रतिशत कटौती करने के बारे जो आदेश दिए थे, उनको वापस लेने के साथ ही कोई छटनी भी नहीं करने का आश्वासन दिया है।
साथ ही कमर्चारियों को रेगूलर पॉलिसी में लाने के लिए प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है। आश्वासन के बाद दोपहर 3 बजे हड़ताल समाप्त कर दी गई और सभी स्वास्थ्य सेवाएं एंबुलेंस, बाल स्वास्थ्य विभाग व अन्य सभी सुविधाएं चालू कर दी गई थी।