फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एमटीपी किट बेचने पर दुकान की सील

Tue, 22 Jul 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 31एमटीपी किट की जांच करते टीम। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने पर ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर ने एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। जांच में स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को यहां से सेल-परचेज बिल नहीं मिले।
रेड के दौरान मेडिकल स्टोर से अवैध तौर पर रखी गई एमटीपी किट बरामद हुई। दवा दोस्त कंपनी के स्टोर पर 4 कर्मचारी कार्य करते हुए मिले, जबकि केमिस्ट यहां पर नहीं मिला।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 19 जुलाई को सेक्टर-4 में दीपक नामक युवक से अवैध रूप से एमटीपी किट बेचते हुए पकड़ा था। टीम ने नकली ग्राहक भेजकर आरोपी से एमटीपी मांगी थी। जिसने 700 रुपए में नकली ग्राहक को एमटीपी किट उपलब्ध करवाई थी। पूछताछ में बताया कि उसने दवा दोस्त कंपनी से खरीदी थी।
टीम जब स्टोर पर दबिश देने पहुंची तो वहां पर बैग से एक किट बरामद हुई। जो उसी बैच की मिली, जो दीपक के पास से बरामद हुई है। जिससे पुख्ता हो गया कि दीपक ने इसी स्टोर से अवैध तौर पर एमटीपी किट खरीदी है। वहीं कंपनी के स्टोर पर कोई परचेज और सेल का बिल भी नहीं मिला।
विज्ञापन

ड्रग कंट्रोल आफिसर रजनीश धानीवाल ने बताया कि स्टोर पर अवैध तौर से एमटीपी किट मिली है। स्टोर दवा दोस्त नाम की कंपनी का है, जिसे सील करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें