संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बावल चौक के पास भार्गव महिला सभा की ओर से तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें शामिल 80 महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इसमें प्रमिला भार्गव को मिला तीज क्वीन का खिताब दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अमिता व सचिव सुमन भार्गव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ संत सहजोबाई के पूजन से किया गया। प्रस्तुतियों में रीता और उनकी टोली ने सावन के गीत गाकर सबका मन मोह लिया। वर्षा भार्गव, सुमन भार्गव, अध्यक्ष अमिता भार्गव द्वारा विभिन्न प्रकार के मनोरंजक गेम कराए गए।
गेम में मैंने चूड़ी जो खनकाई..की विजेता सुरभि, नीतिका और गेम श्रृंगार सजनी का ...की विजेता मनु श्री भार्गव तथा अनुभवी कौन... में सुधा भार्गव तथा रेवाड़ी इज द बेस्ट...की विजेता एडवोकेट पूजा भार्गव रहीं।
मेहंदी प्रतियोगिता की विजेताओं में ज्योति भार्गव प्रथम, शिल्पी भार्गव द्वितीय तथा अर्पिता भार्गव तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल की भूमिका पुष्पा वर्मा, लायनेस क्लब की अध्यक्ष मधु भार्गव, वार्ड नंबर 31 की पूर्व पार्षद प्रमिला भार्गव तथा वंदना रहीं।
मंच संचालन नेहा भार्गव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन 2025 का खिताब रहा, जोकि ऊषा भार्गव द्वारा जीता गया। तीज क्वीन प्रमिला भार्गव, अध्यक्ष अमिता तथा सचिव सुमन भार्गव द्वारा ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. तृप्ति भार्गव, निशि भार्गव, संध्या भार्गव, सुधा भार्गव, अंकिता भार्गव, कंचन भार्गव, कविता भार्गव, मधु भार्गव व अन्य लोग मौजूद रहे।