फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गाजे-बाजे के साथ निकली शिव की बरात

Wed, 26 Feb 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 19बाजार में निकाली रही झांकी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंगलवार को शहर में भव्य शिव बरात निकाली गई। इसमें देवाधिदेव समेत अन्य देवी देवताओं की झांकिया आकर्षण का केंद्र रहीं। शहर में भ्रमण करने के बाद बरात घंटेश्वर मंदिर पहुंची जहां शिव-पार्वती की शादी कराई गई।
शिव बरात अलग-अलग स्थानों पर भ्रमण करते हुए वापस घंटेश्वर मंदिर पर लौटी। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ निकाली गई झांकी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बरात शहर में भ्रमण के दौरान शिवभक्तों ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। लोगों में फोटो खीचने और वीडियो बनाने की होड़ मची रही। लोग इस दृश्य को कैमरे में कैद करने के लिए उत्सुक थे। बरात भ्रमण के समय बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

शहर में भ्रमण करने के बाद बरात के वापस घंटेश्वर मंदिर पहुंची जहां विधि विधान के साथ शिव-पार्वती का विवाह संपन्न करवाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मचारी दल-बल के साथ मौजूद थे। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव शादी के बंधन में बंधे थे। इसलिए इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी रामअवतार ने बताया कि बाबा की बरात भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ मंदिर से शुरू होकर सब्जी मंडी, कटला बाजार, जीवली बाजार, कानोड गेट, सर्कुलर रोड, रेलवे रोड और गोकल गेट से होते हुए श्रीघंटेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। बरात में कलाकारों द्वारा झांकी और अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें