फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमर्स में स्टेट टॉपर बनीं न्यू ईरा की शिवानी.

Fri, 20 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
बारहवीं में अव्वल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बा कुंड स्थित न्यू ईरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा शिवानी गोयल ने कॉमर्स संकाय में प्रदेश में टॉप किया है। कुंड मंडी निवासी शिवानी ने कॉमर्स संकाय में 500 में 482 अंक प्राप्त किये हैं। वहीं हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन


इस स्कूल के कुल 135 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा में भाग लिया। इसमें 16 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, वहीं 42 ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर मेरिट में जगह बनाई। इसी स्कूल की सपना ने 471 अंक लेकर दूसरा तथा योगेश ने 464 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के शानदार परीक्षा परिणाम पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संचालक नरेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्राचार्या सरोज यादव ने सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। इस अवसर पर अध्यापक सुंदर लाल, हरेन्द्र, कुलदीप, ब्रह्मदत्त, राहुल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें