फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर से निकली शिव बरात

Sat, 14 Feb 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। महा​शिवरात्री के उपलक्ष्य में शहर में झांकी निकालते हुए कलाकार। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। शिवरात्रि को लेकर शनिवार को श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर सभा ट्रस्ट रेवाड़ी की ओर से शिव बरात और श्रीमहाकाल की शाही सवारी निकाली गई। इससे पहले महाकाल की पूजा-अर्चना की गई। शिव बरात में भूत-पिशाच, अघोरी के वेश में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। देवी देवताओं की झांकियां आकर्षक का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता ने बताया कि श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर से श्रीमहाकाल की शाही सवारी निकली जो जीवली बाजार, कटला बाजार, भाड़ावास रोड गेट, नई सब्जी मंडी, कानोड गेट, रेलवे रोड, गोकल गेट से होते हुए वापस मंदिर पहुंची।
श्रीमहाकाल साक्षात नंदी पर सवार होकर प्रजा को आशीर्वाद दिया। महाकाल अपने बाल रूप एवं महाबली रूप में भी दिखाई दिए। उज्जैन से बाबा महाकाल की पालकी भी दर्शनीय रही।
विज्ञापन

शिव बरात में अघोरी, मां दुर्गा, शनिदेव, इंद्रदेव, मां काली व हनुमानजी की झांकी भी शामिल रहीं जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कई जगह श्रद्धालुओं पर इत्र की वर्षा की गई जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
मां गोरा एवं भोलेनाथ फूल बंगले में विराजमान हुए। बारात का जगह-जगह स्वागत भी हुआ। भोलेनाथ (शिवजी) की बारात में मुख्य रूप से भूत-प्रेत, पिशाच, चुड़ैलें, डाकिनी-शाकिनी, नंदी, भृंगी, श्रृंगी, गंधर्व, यक्ष, किन्नर और विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु, सांप-बिच्छू शामिल थे।
यह एक अत्यंत विचित्र और अद्भुत बारात थी, जिसमें देव-दैत्य भी आए थे। दूल्हे के रूप में शिवजी बैल पर सवार थे।

रेवाड़ी। महाशिवरात्री के उपलक्ष्य में शहर में झांकी निकालते हुए कलाकार। संवाद

रेवाड़ी। महाशिवरात्री के उपलक्ष्य में शहर में झांकी निकालते हुए कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें