रेवाड़ी। शहर की बीएमजी मॉल के समीप स्थित न्यू बालाजी मार्किट में शनिवार को प्रचंड गर्मी के बीच नींबू शिंकजी की छबील लगाई गई। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक सैंकड़ों की संख्या में भीषण गर्मी के बीच शिंकजी से अपनी प्यास बुझाई। प्रशासन की ओर से भी सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल के मटके आदि रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
न्यू बालाजी मार्किट के व्यापारियों की ओर से प्रधान हरिसिंह सैनी की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाकर निर्णय लिया गया कि शनिवार को राहगीरों को शिंकजी पिलाई जाएगी। इसी के तहत छबील लगाकर लोगों नींबू की शिंकजवी पिलाई गई। इस दौरान इंद्रजीत सिंह उर्फ खट्टर, संजय चांदना, संजु सरपंच मसानी, एडवोकेट पवनदीप सैनी, प्रिंस, संजीव आर्य, पवन यादव, कैलाश सैनी, साकेत धींगड़ा, योगेश पाल्हावास, कार्तिक व मुकेश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।