कोसली। क्षेत्र के गांव कोसली में दयावान संगठन की ओर से छबील लगाकर लोगों को मीठा पानी पिलाया गया। दयावान संगठन कोसली के सलाहकार देशराज ने बताया कि गांव कोसली में नठेड़ा टूमना मोड़ पर मीठे पानी की छबील सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक जारी रही। इस दौरान संगठन से जुड़े युवाओं, बच्चों ने राह चलते लोगों को शरबत युक्त मीठा पानी पिलाया। इस अवसर पर संगठन के प्रधान हरीश कुमार, कपिल जीनागल, इंद्रजीत, महावीर मनीष, दीपक, अजय, सुमित, युवराज रेवाड़िया, मंजीत, राजू, केशव, प्रथम, प्रदीप मास्टर, ध्रुव, प्रवीण आदि उपस्थित रहे। संवाद